उत्तर भारत में और चार दिन रहेगा कोहरा शीतलहर, कुछ जगह बारिश भी संभव

 नई दिल्ली। देश के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठिठुरन जारी है। उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक कोहरा और शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले तीन से चार दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत तक लोगों को अगले चार दिनों तक शीतलहर से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह के समय ठंड और हवा में गलन ने कोहरे के साथ और मुश्किलें बढ़ा दी है। सोमवार को उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3.1 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से उड़ानों और ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में सबसे कम 3.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

आज और कल के लिए आरेंज अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बुधवार की सुबह और प्रयागराज में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा।

Admin

error: Content is protected !!
Scroll to Top